जेवरात हड़पने के मामले में कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज
गोंडा, मई 15 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नापुर निवासी अनुसूचित जाति के किसान करिया प्रसाद ने गांव के ही दो व्यापारियों पर जेवरात हड़पने, जातिसूचक अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करिया प्रसाद पुत्र जवाहिर ने स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट गोण्डा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने गांव के व्यवसायी श्यामनाथ व निरहू गुप्ता से 11 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि विपक्षियों ने रकम के बदले उनकी पत्नी का लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का करधन गिरवी रखवा लिया था। यह भी पढ़ें- जेवरात हड़पने व जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप, दो पर केस पीड़ित के अनुसार गल्ला तैयार होने के बाद वह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.