बस्ती, जून 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 24 मई को आरोपी नीरज ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। इसके बाद आने माता-पिता और भाई की सहमति से उसे कहीं भगा ले गया। घर से जाते वक्त बेटी शादी के लिए तैयार कराए गए करीब चार से पांच लाख रुपये के जेवरात भी ले गई। पुलिस ने आरोपी नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...