सहरसा, जुलाई 10 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सराही निवासी कुंदन कुमार गुप्ता ने पत्नी के खिलाफ दोनों बच्चों के साथ घर में रखे जेवरात, रुपये लेकर कहीं चले, पत्नी के परिजनों द्वारा धमकी देने एवं नाजायज तरीके से रुपया का मांग करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है । किराये के मकान में रहने वाले दो बच्चों के पिता पीड़ित फेरीवाले ने बताया आठ जुलाई की शाम 7 बजे घर आया तो घर का सारा कमरा खुला था। पत्नी और दोनों लड़कियां घर में नहीं थी। कमरे में रखे बक्सा से पांच लाख का जेवरात और 72 हजार रूपये गायब था। आशंका है कि पत्नी जेवरात और रुपया अपने साथ ले गयी।पीड़ित ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...