मेरठ, अप्रैल 26 -- लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में एक महिला घर के सारे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। स्वजन को पता घंटों बाद इसका पता चला। थाना लिसाड़ी गेट पर पीड़ित परिवार ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। श्यामनगर निवासी अलताफ ने बताया कि उसकी बहन 32 वर्षीय सलमा उसके पास रहती थी। शाम को वह किसी काम से गया था। अन्य स्वजन घर के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान सलमा ने घर में रखे 1.50 लाख रुपये नकद व सोने चांदी के सारे जेवरात व कपड़े बैग में रखे और फरार हो गई। काफी देर तक जब सलमा दिखाई नहीं दी तो परिजन ने उसे तलाशा। घर का सारा सामान चेक किया तो जेवरात व रुपया गायब था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला वह हापुड़ के सलमान के साथ जा रही है। परिजन ने सलमा व सलमान से संपर्क करने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.