प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- बाघराय थाना क्षेत्र के खोदरी कोड़राजीत गांव निवासी अमरेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के ही लोग उस पर जेवरात चोरी के शक में पांच जून को करीब 11 बजे लाठी और रॉड लेकर उसके घर पहुंच गए। गालियां देते हुए उसे और उसकी पत्नी अनीता देवी, बेटी अंजली को पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायलों का इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़ित अमरेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने राजेन्द्र कुमार वर्मा, अरुण, बीनू उर्फ वरुण, सुनीता पत्नी राजेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...