जेवरात चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- सोमवार को कस्बे दुर्गा मंदिर के सामने स्थित जेवरात चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला की पहचान फहीमुन्निसा निवासी बड़ा बरसोला थाना तिकुनिया के रूप में हुई है। महिला दुकान में ग्राहक बनकर आभूषण खरीदने के बहाने आई थी और मौका पाकर उसने जेवर चोरी कर लिए। दुकानदार रामू सोनी ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला चोरी करते हुए साफ दिखाई दी। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को कस्बे के सिंगाही रोड से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि महिला के पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में दो सोने की नथ, दो पीली धातु की नथ, दो कान के झाले और एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.