जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
फतेहपुर, अप्रैल 24 -- जहानाबाद। सूने मकान का ताला मास्टर की से खोलकर चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। थाना क्षेत्र के बेरहरा मजरे मिर्जापुर मकरंदपुर निवासी राजू निषाद की पत्नी गौरी देवी ने गुरूवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ सूरत में रहने के बाद जब वह घर लौटीं तो मकान का ताला खुला मिला और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने गोकुलपुर कच्चे मार्ग के पास से आरोपी जबर और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मंगलसूत्र, टप्स, पायल समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.