नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छत्तीसगढ़ हाउस में कैंटीन चलाने वाले युवक को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी नीरज हरियाणा के झज्जर जिले के गांव ढांढला का निवासी है। डीसीपी नर्रा चैतन्य के अनुसार, 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाउस में कैंटीन चलाने वाले अनुरूप गुप्ता को साजिश के तहत मटियाला स्थित एक फ्लैट पर बुलाया गया था। यहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नीरज ने उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए शव के छह टुकड़े कर दिए गए थे और उसे प्लास्टिक के तीन बैग में भरकर वृंदावन की यमुना नदी में फेंक दिया गया था। हालांकि, इस सनसनीखेज हत्याकांड में द्वारका जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ सूर...