कोडरमा, फरवरी 10 -- सतगावां। थाना क्षेत्र में जेवरात और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम माथाडीह निवासी मंजू कुमारी, पति विकास कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि सोमवार को वे बासोडीह बाजार गई थीं, जहां उन्होंने पैसे की निकासी की। उसी दौरान एक प्लास्टिक के थैले में रखी करीब नौ भर की चांदी की पायल और Rs.3000 नगद अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। बाजार की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी थाना को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सोमवार को बाजार क्षेत्र की अन्य दुकानों से भी पर्स चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...