जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हुई विवाहिता खुद पहुंची थाना
अररिया, अप्रैल 29 -- भरगामा, एक संवाददाता। रघुनाथपुर उत्तर गांव से जेवरात एवं नकदी लेकर कथित रूप से फरार हुई एक विवाहिता को भरगामा पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया गया कि पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव में महिला स्वयं भरगामा थाना पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर उत्तर के एक व्यक्ति ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मो. आरिफ पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। आवेदन में यह भी कहा गया था कि महिला घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नकद राशि भी लेकर चली गई है। यह भी पढ़ें- अपहृता युवती सुकेला मोड़ से बरामद, युवक फरार घटना को गंभीरता से लेते हुए भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.