जेवर, नकदी लेकर पहले पति के साथ विवाहिता फरार, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- अंतू। थाना क्षेत्र के गौराडांड निवासी ओमप्रकाश वर्मा से सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौवस्ता गांव निवासी प्रीति वर्मा ने खुदको अविवाहित बताकर 15 सितम्बर 2024 को बेल्हा देवी मंदिर में विवाह किया था। बाद में जानकारी हुई कि प्रीति की पहले से ही सांगीपुर नौबस्ता निवासी इंद्रजीत से शादी हो चुकी थी। आरोप है कि 15 मई 2026 को प्रीति ने अपने पहले पति इंद्रजीत को घर बुलाया और शादी में मिले लाखों रुपये के जेवर, 19 हजार रुपये नकद लेकर उसके साथ चली गई। उधर प्रीति की मां ने सांगीपुर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। ओम प्रकाश ने अब कोर्ट के आदेश पर प्रीति वर्मा, उसके पहले पति इंद्रजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.