संभल, अप्रैल 3 -- अवैध खनन मामले में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के आरोपों में जेल भेजे गए भाकियू (असली) के राष्ट्रीय सचिव, जिलाध्यक्ष समेत पांच किसान नेताओं की रिहाई के बाद गुरुवार को पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रिहा होते ही इन नेताओं का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। ऋषिपाल सिंह और राजपाल सिंह यादव सहित सभी किसान नेताओं के स्वागत के लिए सिहावली, अझरा, खिरनी, बबराला, गुन्नौर और ईसमपुर डांडा, मूसापुर समेत कई गांवों और कस्बों में समारोह आयोजित किए गए। हर जगह किसानों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया। कार्यक्रमों के दौरान किसानों ने अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किया। मंच से बोलते हुए किसान नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.