मुरादाबाद, मई 27 -- क्षेत्र के गांव में मुरादाबाद से मिलाई कर घर वापस आ रहे परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमले में कार सवार तो बच गए लेकिन कार के खंभे से टकराने से कार में बैठे लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव मानकवा निवासी पातीराम का विवाद गांव के ही हुकुम सिंह से चल रहा है। इस आरोप में पातीराम का भाई जेल में बंद है जिससे मिलाई करने बुधवार को सनम पत्नी उपेंद्र आशु पुत्र तेजपाल विद्यित पुत्र उपेंद्र मिलाई कर वापस घर आ रहे थे। उपेंद्र ने बताया कि उसके चाचा प्रीतम ने बताया, कि वह कार चला रहे थे तभी पीछे से गांव का ही हुकुम सिंह एक अज्ञात के साथ बाइक पर आया। उसने बताया तभी दूसरी बाइक पर एक अज्ञात और आया,जैसे ही प्रार्थी की कार शेरपुर एत्मादपुर से आगे निकली ,तभी तीसरी बार आरोपी हुकुम सिंह ने तमंचा निकालकर कार पर फायर क...