हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी। नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान वहां की जेलों से भागे कैदियों की धरपकड़ को अब भारत की भी मदद ली जाएगी। नेपाल पुलिस शीघ्र भारतीय पुलिस की मदद से कई राज्यों में दबिश देकर फरार कैदी-बंदियों को पकड़ेगी। नेपाल के कंचनपुर जिले की पुलिस 98 कैदी-बंदियों को खोज रही है। इसी साल अगस्त में नेपाल में युवाओं के विद्रोह ने तख्तापलट कर दिया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जी सड़कों पर उतरे थे। जिस कारण नेपाल की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई थी। इसी बीच युवाओं ने नेपाल की जेलों में बंद सैकड़ों कैदी-बंदियों को भगा दिया था। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर से भी 357 कैदी-बंदी भगा दिए गए थे। कंचनपुर के सूचना अधिकारी जीवन पंत के मुताबिक अब तक कई कैदियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। लेकिन 98 कैदी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.