भरतपुर, मार्च 8 -- राजस्थान हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला मोनू मानेसर शनिवार देर शाम राजस्थान के भरतपुर की सेवर जेल से बाहर आया। जेल से बाहर निकलते समय उसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर लाया गया और पुलिस की गाड़ियों ने उसकी कार को एस्कॉर्ट करते हुए वहां से रवाना कराया। हरियाणा से कई गौसेवक उसे लेने पहुंचे थे। मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर के वकील नवीन कुमार जांगड़ा ने बताया कि ढाई साल के बाद मोनू मानेसर जेल से रिहा हुआ है। मोनू मानेसर गोरक्षक और बजरंग दल से जुड़ा रहा है। उस पर साल 2023 में गोतस्करी के शक में नासिर और जुनैद की हत्या कर शव जलाने का आरोप है।भिवानी में जली हुई कार में मिले थे दोनों के कंकाल फरवरी 2023 में राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.