आगरा, अप्रैल 19 -- Agra News: आगरा के ट्रांसयमुना थाने का हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल से बाहर आते ही उस पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। एक ढाबा संचालक ने उसके खिलाफ जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में उसके बेटे, भाई सहित चार अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोनू की तलाश शुरू कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जनवरी में मारपीट की घटना के समय मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया था। मुकदमा नगला रामबल निवासी राजू ने दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका सौ फुटा मार्ग, कालिंदी विहार पर एक ढाबा है। मोनू यादव अपने गुर्गों के साथ उसके ढाबे पर अक्सर खाना खाने आता था। दबंगई दिखाता था और खाने के रुपये नहीं देता था। उसे लगातार धमकाता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.