पूर्णिया, जुलाई 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेन्ट्रल जेल के भीतर सनसीमन केन्द्र से बांग्लादेशी नागरिक के फरार के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। रिपोर्ट के बाद दोषियों के विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल फरार बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है, जिसकी तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बता दें कि पूर्णिया केन्द्रीय कारा स्थित सनसीमन केन्द्र से बांग्लादेशी नागरिक मो मन्ना के फरार होने को लेकर जेल प्रशासन की ओर से केहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वह 27 मार्च से पूर्णिया सेन्ट्रल जेल के सनसीमन केन्द्र में बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...