बुलंदशहर, मार्च 10 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव बीहरा में मंगलवार की सुबह खेतों पर जा रहे हत्या के मामले में उम्रकैद सजायाफ्ता कैदी पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें कैदी को तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। गांव बीहरा निवासी शिवकुमार शर्मा 50 वर्ष को गांव के ही जितेंद्र शर्मा के हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 16 दिसंबर 2025 को जेल से जमानत पर शिवकुमार शर्मा पेरोल पर बाहर आया हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे शिवकुमार शर्मा पैदल ही अपने खेतों पर जा रहा था। इस दौरान गांव के चार बदमाश मौके पहुंचे। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.