फुलवारीशरीफ, फरवरी 7 -- पटना के फुलवारी में बाइक सवार अपराधी ने जेल से छूटे कुख्यात सुनील कुमार (30) की सिर में आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उफड़पूरा, विकास विहार कॉलोनी में ई। वह मूल रूप से नौबतपुर के समनपुरा दरिया गांव निवासी शिव पूजन प्रसाद उर्फ मोहन यादव का पुत्र था। सुनील वर्तमान में उफड़पूरा विकास विहार कॉलोनी में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। सूचना पर थाना प्रभारी गुलाम शहबाज, डीएसपी सुशील कुमार और पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच की। प्रत्यक्षदर्शी जनरल स्टोर एक दुकानदार ने बताया कि सुनील कुमार उसकी दुकान पर सिगरेट और बिस्कुट खरीदने आया था। इसके बाद वह दुकान के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से एक युवक वहां पहुंचा, जिसका चेहरा रुमाल से ढका था। उसने भी एक सिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.