जेल से निकला माशूक मनीष, गेट पर ही पुलिस ने लिया हिरासत में
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- चर्चित गैंगस्टर माशूक मनीष को मंगलवार को जमानत मिलने के बाद घाघीडीह केंद्रीय कारागार से बाहर निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जेल से बाहर आने की सूचना पर समर्थकों की भीड़ पहले से ही जेल गेट के बाहर मौजूद थी। माशूक के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। अचानक पुलिस कार्रवाई से उसके समर्थकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, माशूक मनीष को मरीन ड्राइव स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है। उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। माशूक मनीष के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में हत्या, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.