मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी के शहबाजपुर मठ के निकट मधुबन जगदीश गांव में पत्नी व दो बच्चों की हत्या के मामले में जेल भेजे गए संतोष साह की प्रेमिका करीना कुमारी प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी है। पुलिस के समक्ष पूछताछ में उसने कहा कि जेल से जमानत पर निकलने के बाद वह संतोष से शादी करेगी। पहले पति से हुए बच्चों को भी वह त्यागने को तैयार है। इधर, उसके पति का हाल यह है कि पत्नी की गिरफ्तारी के बाद घंटों थाना से लेकर कोर्ट तक खड़ा रहा। ताकि पत्नी को यह न लगे कि पति ने उसका साथ नहीं दिया। यह भी पढ़ें- पति ही निकला पत्नी और दो बच्चों का हत्यारा, प्रेमिका के साथ गिरफ्तार जबकि, पुलिस पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ है कि करीना भी अपने पति की हत्या करने वाली थी, ताकि प्रेमी संतोष से शादी का रास्ता साफ हो।ग्रामीण एसपी राजेश कुम...