शामली, जून 2 -- जेल से जमानत पर छूटकर आए एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर वार्ड सभासद ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि, फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगरपालिका के वार्ड-11 के सभासद रईस अहमद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आर्यपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर इनाम उर्फ धुरी पूर्व में उस पर दो बार जानलेवा हमला कर चुका है, जिसके चलते वह जेल गया था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जमानत पर रिहा होने के बाद रविवार शाम करीब सात बजे जब वह मोहल्ले में मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तभी इनाम उर्फ धुरी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने मुकदमे में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी, जिस पर उसने भागकर ...