जेल से जमानत पर छूटे जिला बदर अपराधी को गेट पर पुलिस ने पकड़ा
महोबा, जुलाई 28 -- महोबा, संवाददाता। जमानत पर छूटे जिला बदर को जेल के मुख्य गेट से मप्र पुलिस ने पकड़ लिया। मप्र में ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामले में वह सात साल से फरार चल रहा था। अजनर थाना के कैथोरा गांव निवासी प्रदीप राजपूत जिला बदर अपराधी है जो जेल में बंद था। सोमवार को शाम वह जमानत पर रिहा हुआ। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को जिला बदर अपराधी घोषित किया गया था। जिसके बाद थाना पुलिस के द्वाररा 23 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट और यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा था। चार दिन बाद सोमवार को जमानत मंजूर हुईऔर उसे जेल से रिहा किया गया मगर गेट पर पहले से मौजूद मप्र की गौरिहार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने मप्र में भी कई अपराधों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.