चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- आनंदपुर, गोईलकेरा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती कोल्हान जंगल के बीहड़ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया इलाके में शुक्रवार की रात पूर्व नक्सली रमेश चंपिया उर्फ चमरा (30) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार अज्ञात हथियारबंद लोग उसे घर से अगवा कर अपने साथ ले गए और बाद में बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, अब तक पुलिस ने घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, दुगुनिया गांव के रोयागुटु निवासी रमेश चंपिया के घर देर रात चार हथियारबंद पहुंचे और उसे बुलाकर अपने साथ जंगल की और ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गोइलकेरा में अज्ञात लोगों ने व्यक्ति की गला दबाकर हत्या इस दौरान उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे गई, लेकिन आरोपियों ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि रमे...