जेल से छूटे किसान का शव खेत में मिला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, जून 9 -- जेल से सात दिन पहले पहले जमानत पर छूटे कल्ली पश्चिम निवासी किसान देशराज रावत (40) का शव मंगलवार सुबह 10 बजे हनुमंत नगर बाबू खेड़ा के पास खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के मुंह, नाक से खून निकला हुआ था। पत्नी सीमा के मुताबिक पति के शरीर पर चोट के निशान थे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने के लिए देशराज को नशीला पदार्थ देकर हत्या कराई गई है। सीमा के मुताबिक, पति देशराज दो जून को जमानत पर जेल पर बाहर आए थे। सोमवार रात दुकान से मोबाइल लेने गए थे। इसके बाद वह वह नहीं लौटे। मंगलवार सुबह खेत में देशराज का शव पड़ा मिला। देशराज की बाइक खड़ी मिली। इंजेक्शन व सिरिंज पड़ी थी। नाक, मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.