गोरखपुर, मई 23 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव की एक युवती ने आरोप लगाया है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी राकेश कुमार मुकदमा वापस लेने के लिए उसे और उसके परिवार को धमका रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पहले उसकी शिकायत पर आरोपी जेल गया था। अब बाहर आने के बाद वह लगातार दबाव बना रहा है और जान-माल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...