हरदोई, मार्च 31 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र में मंगलवार को जेल से छूटे एक आरोपित के समर्थन में जुटी भीड़ ने अंबेडकर पार्क के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। अचानक सड़क पर भीड़ बढ़ने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि यदुनंदन वर्मा के साथ उसके कई समर्थक मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते 40 से 50 लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर सड़क पर अवरोध खड़ा कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस से नोकझोंक करने लगे। बाद में उच्चाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.