सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के आरोप में जेल से छूट कर जमानत पर आये प्रधान के भाई ने बैनर लगाने को लेकर एक युवक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख को भी गाली देने की बात सामने आई है। हालांकि वायरल ऑडियो की हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के गंज मुरादाबाद गांव निवासी प्रदीप उर्फ बसंतू पासी ने ठाकुर नगर गांव में आम जनता को शुभकामनाएं देने के लिए एक होर्डिंग लगवाई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात ठाकुर नगर के ग्राम प्रधान दिलीप गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता ने प्रदीप को फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.