रायबरेली, मई 10 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने पुत्री को भगाने के मामले में गांव के ही एक युवक जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद युवक द्वारा घर में घुसकर कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने पूर्व में उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके चलते उसे जेल भेजा गया था। आरोप है कि बीती 8 मई की दोपहर आरोपी युवक जेल से जमानत पर छूटने के बाद अपने रिश्तेदारों और अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर धमका। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद म...