फतेहपुर, अगस्त 28 -- फतेहपुर। रक्षाबंधन पर एक बेहद अनूठी और दिल को छू लेने वाली तस्वीर देखने को मिली। शहर के गुलजार बाजारों में जहां एक तरफ बहनों की चहल-पहल और खरीददारी का उल्लास था, वहीं दूसरी तरफ जिला जेल में भी यह त्योहार उतने ही स्नेह के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन की विशेष व्यवस्था के बीच 668 बहनों ने सलाखों के पीछे बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान 225 मासूम बच्चों ने भी अपने बंदियों पिताओं से मुलाकात की। जेल की ठंडी सलाखों के पीछे जब बहनों ने भाइयों को गले लगाया, तो वहां का माहौल पूरी तरह से भावुक हो गया और शहर से लेकर कारागार तक सिर्फ भाई-बहन के अटूट प्रेम की ही गूंज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर जयपुर सेंट्रल जेल में भाई को राखी बांधते ही छलक पड़े बहनों के आंसूरक्षाबंधन की तैयारियां श्रावण पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले...