इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा, संवाददाता। मंगलवार रात नमाज पढ़कर लौट रहे महोला जेल में तैनात एक सिपाही को हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने रंगदारी वसूलने के इरादे से रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने सिपाही के साथ मारपीट की, और कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुरादाबाद के थाना थाना छजलेट में कुरीरवाना निवासी अर्श मलिक महोला जेल में सिपाही के पद पर तैनात है। अर्श मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह शहर की रजा मस्जिद से इशा की नमाज अदा करने के बाद जेलर की कार से महोला जेल लौट रहा था। जैसे ही वह शहर के कुनैरा मोड़ पर पहुंचा, तभी अचानक एक कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को स...