गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कादियान ने कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके। इस प्रक्रिया के तहत चार विचाराधीन बंदियों को रिहा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त विधिक सहायता और अधिवक्ता की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जेल में संचालित लीगल एड क्लिनिक का भी अवलोकन किया और बताया कि बंदी एक साधारण प्रार्थना-पत्र के माध्यम से मुफ्त अधिवक...