भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने गुरुवार को जेल रोड में विशेष अभियान चलाकर साइकिल ट्रैक को कब्जा मुक्त कराया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली। इस दौरान साइकिल ट्रैक पर अवैध रूप से संचालित तरबूज और हेलमेट की अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के तहत अतिक्रमणकारियों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में दोबारा दुकान न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई। वहीं बुधवर को निगम के अल्टीमेटम के बाद नाथनगर स्थित अड़गढ़ा की जमीन पर विजय यादव नामक व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी स्वयं हटा लिया था। इसकी भौतिक जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.