मेरठ, जनवरी 23 -- शहर के जेल रोड पर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों का चालान कर दिया है। बुधवार को जेल में बंद परिचित कैदियों से मुलाकात कर लौट रहे युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। अचानक हुई मारपीट से इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात भी बाधित हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कई युवक फरार हो गए, जबकि दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि झड़प की शुरुआत वाहन की टक्कर के बाद हुए विवाद से हुई थी। वहीं दोनों गुटों के बीच रंजिश या साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। थाना पुलिस ने मामले में एक पक्ष के दो युवकों का चालान कर कार्रवाई की है। पुलिस अब आसपास लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.