जेल या जहन्नुम है अब अपराधियों का ठिकाना, योगी बोले- माफिया को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में कहा कि जेल या जहन्नुम ही अब अपराधियों का ठिकाना है। सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा किया है। अपराधियों या माफिया को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी में गुरुवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चेक वितरित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में त्योहारों के दौरान उपद्रव होते थे और नौकरियों में वसूली की जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। उन्होंने समाजवादी पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.