पटना, अगस्त 15 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि पटना के बेऊर जेल में कर्मचारियों को छुट्टी और पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बेऊर जेल में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से 14-15 घंटे की ड्यूटी करवाई जा रही है। उन पर काम का दबाव डाला जा रहा है। जेजेडी अध्यक्ष ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को जारी बयान में यह मु्द्दा उठाया। बता दें कि पिछले महीने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था। हालांकि, बाद में सरकार द्वारा क...