जेल में 'सैनेटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन लगी
हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर। महिला बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कारागार में सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन कानपुर द्वारा 'सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन' लगाई गई। जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वंदना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सचिव ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सेनेटरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना उनके स्वास्थ्य संरक्षण तथा गरिमामय जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम के दौरान सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन कानपुर की ओर से डॉ.सुभाषिनी खन्ना ने महिला बंदियों को सैनेटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.