गाजीपुर, फरवरी 12 -- गाजीपुर। जिला कारागार में मासिक माक ड्रिल आयोजित की गई। जेल मैनुअल के प्रावधानों के तहत यह ड्रिल सुरक्षा व्यवस्था की जांच, बंदी बैरकों की चेकिंग और सभी सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा के लिए की गई। सायरन बजने के पांच मिनट के भीतर सिविल पुलिस, पीएसी, जेल सुरक्षाकर्मी, जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और हेड बॉर्डर ने सभी बैरकों की सघन तलाशी ली। जेल के सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश जेल अधिकारियों को दिए गए। यह माक ड्रिल दोपहर दो बजे से तीन बजे तक चली और सभी व्यवस्था सही पाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.