जेल में ही रहेंगे खान सर के दोनों गार्ड, रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर टली
पटना, जून 12 -- पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर के दोनों बॉडीगार्ड फिलहाल जेल में ही रहेंगे। अदालत ने शुक्रवार को दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी से हुए विवाद के दौरान उन पर फायरिंग करने का आरोप है। दोनों का हवा में गोलियां चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस केस में फैजल खान उर्फ खान सर भी आरोपी हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगी हुई है। दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन सर की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई। अब सोमवार को इस पर सुनवाई हो सकेगी। वह भी बेऊर जेल में बंद हैं। उन्हें खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़, पथराव और गार्ड की पिटाई के मामले आरोपी बनाया गया था। पटना स्थित प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत में गुरुवार को खान सर के दो गार्ड प्रदीप कुमार और ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.