बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। जिला न्यायाधीश संजय कुमार ने शनिवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा के साथ जिला कारागार बिजनौर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष और महिला बैरकों के साथ-साथ जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया और बंदियों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मैस में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को परखा और रसोई की साफ-सफाई की स्थिति देखी। जिला न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बंदियों को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौक...