नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मंडोली जेल परिसर में रविवार सुबह एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नई सीमापुरी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने उसे तड़के अचेत हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलते ही हर्ष विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, परिजनों ने आजाद की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मां शकीला ने बताया कि 24 फरवरी को जेल में उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी सूचना परिजन को मिली थी। इस संबंध में पीसीआर कॉल भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.