गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डासना स्थित जिला कारागार में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला बंदियों के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें कई बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बंदियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को ...