जेल में महिला बंदी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदी अनीता (55) पत्नी बदलू निवासी सैदापुर, थाना फूलबेहड़ की मौत हो गई। उसकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। अपर उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा ने जारी सार्वजनिक सूचना में घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से 16 जून को उपस्थित होकर अपना साक्ष्य एवं कथन प्रस्तुत करने को कहा है। महिला बंदी अनीता आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में 8 मई को जिला कारागार भेजी गई थी। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत खराब होने पर जेल चिकित्साधिकारी ने इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर 9 मई की शाम उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सीवीए की आशंका व्यक्त करते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। केजीएमयू में भर्ती महिला बंदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.