लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया द्वारा जेल में महिला बंदियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सचिव द्वारा प्रत्येक महिला बंदी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान उनके मुकदमों की प्रगति, उच्च न्यायालय में अपील की स्थिति तथा विशेष रूप से उन मामलों में जमानत बंधपत्र (बेल बॉन्ड) दाखिल करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई, जिनमें उनके अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) से नियुक्त हैं। वर्तमान में लातेहार जेल में कुल 16 महिला बंदी हत्या एवं मानव तस्करी से संबंधित मामलों में निरुद्ध हैं। सभी बंदियों के पास अपने-अपने अधिव...