रांची, मई 18 -- नेता विपक्षा बाबूलाल मरांडी ने रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा एक महिला के यौन शोषण का दावा किया है। मरांडी ने बकायदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि महिला गर्भवती कर दिया गया और इस सच को छिपाने के लिए लगातार सबूत मिटाने की कोशिश हो रही है। मरांडी ने इस मामले में सीएम से सख्त एक्शन और हाई लेवल जांच की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यह भी दावा किया है कि जेल महानिरीक्षक ने इस मामले को दबा दिया है, जिससे प्रशासन की प्रत्यक्ष मिलीभगत की ओर इशारा मिलता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस काले सच को छिपाने और जेल के छोटे कर्मचारियों और अन्य गवाहों का मुंह बंद रखने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत और पैसा बांटा जा रहा है। यह भी पढ़...