उरई, फरवरी 27 -- उरई। जनपद में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रमजान की धूम है। हर जगह लोग रोजा रख इबादत करने में मशगूल हैं। तो वहीं जेल में 25 बंदी भी रोजा रख कर इबादत कर रहे हैं यह वह बंदी हैं जिनमें अधिकतर हत्या, लूट व चोरी सहित कई संगीन मामलों में लिप्त रहे हैं। रोजा रख रहे हैं इन रोजेदार बंदियों को जेल मैन्यू के हिसाब से सहरी व अफ्तार की प्लेट दी जा रही है और रोजेदार कैदियों से काम भी नहीं लिया जा रहा। बीते दिनों रमज़ान का चांद दिखते ही उरई जेल में भी इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है। जेल की सलाखों के पीछे दुनियावी सज़ा भुगत रहे 25 बंदी भी रमजान उल मुबारक महीने में रोजा रखकर इबादत भी कर रहे हैं। ये बंदी हत्या, लूट, डकैती, छिनैती, चोरी आदि मामलों में निरुद्ध हैं। रोजेदार बंदी अल्लाह से हर नमाज में लोगों के सेहतमंद होने के लिए भी दुआ कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.