बागपत, मार्च 2 -- बागपत। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम दभेड़ी निवासी प्रदीप जिला कारागार में निरुद्ध है। वह पिछले कुछ समय से बुखार व अन्य बीमारी से ग्रस्त चल रहा है। उसका जिला जेल के कारागार अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के रेफर करने पर पुलिस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. विक्रांत चौबे ने उसका उपचार किया। इसके बाद पुलिस उसे वापस कारागार लेकर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...