सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के सरैया में भूत-प्रेत की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में आरोपी रामजीत वर्मा 13 साल से जेल में बन्द है। आरोप है कि उसने चार फरवरी 2013 को अनुसूचित जाति के युवक गौरव की हंसिया से मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एससी/एसटी की विशेष कोर्ट से इलाज की मांग की थी। शासकीय अधिवक्ता गोरखनाथ शुक्ला ने बताया कि आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य संदिग्ध है जिस पर कोर्ट ने जेल से उसका चिकित्सकीय रिकॉर्ड तलब किया है। उनके मुताबिक दोषी पाए जाने पर भी आरोपी को सजा दिलाने में विधिक अड़चन आ सकती है। यह भी पढ़ें- छह आरोपियों को एक-एक वर्ष कैद की सजा यह भी पढ़ें- बेटे के हत्यारोपी की हालत बिगड़ी, प्रयागराज रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.