नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए करीब 300 श्रमिकों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि रिहाई का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार को भी कुछ श्रमिकों को रिहा किया जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कुछ श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा, तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की थी। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्र से करीब 1050 श्रमिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से कुछ आरोपी श्रमिकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई, जबकि अन्य पर तोड़फोड़ एवं आगजनी जैसी गंभीर धाराएं लगाई गईं। यह भी पढ़ें- 24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना लगा जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि...