जेल में बंद 10 बांग्लादेशियों से मिलेगा हाई कमीशन का डेलिगेशन, रिहाई के बाद वतन भेजने की तैयारी
अलीगढ़, अगस्त 30 -- UP News: अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत में दाखिल हुए और अलीगढ़ में मजदूरी करते पकड़े गए 10 बांग्लादेशी नागरिक इन दिनों जिला जेल में बंद हैं। इनमें से पांच बांग्लादेशी एक ही परिवार के हैं, जिन्हें गांधीपार्क पुलिस ने कमालपुर के बाहर एक ईंट-भट्ठे की झुग्गियों में छापा मारकर पकड़ा था। जेल में बंद इन सभी घुसपैठियों से मुलाकात करने के लिए अब बांग्लादेश हाई कमीशन का प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ आ रहा है। संभावना है कि सोमवार को यह प्रतिनिधिमंडल जेल में निरुद्ध बंग्लादेशी नारगरिकों से मुलाकात करेगा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 10 में से 5 बांग्लादेशी नागरिकों को अगस्त 2024 में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के बाहर चल रहे ईंट-भट्ठे पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला था कि ये सभी बांग्लादेश के जिला कुड़ीग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.